पंतनगर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू,ये रहेगा राष्ट्रपति का कार्यक्रम

Spread the love

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विधायक शिव अरोरा ने पंतनगर आगमन पर किया स्वागत

पंतनगर 35 वे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होने आयी देश की महिला राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू का शिव अरोरा ने पुष्प भेट कर देवभूमि उत्तराखंड की पंतनगर क्षेत्र जो अपनी पहचान के लिये देश ही नही विदेशों में भी जाना जाता है यहाँ आने पर स्वागत किया, विधायक शिव अरोरा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि द्रोपदी मुर्मू जैसी साधारण परिवार की आदिवासी महिला को देश के राष्ट्रपति के रूप में आगे बढ़ाया है यह हमारे लिये सौभाग्य की बात की आपके इस प्रकार के सौम्य सरल महिला राष्ट्पति देवभूमि उत्तराखंड के पंतनगर में पहली बार आगमन हुआ है आपका देवो की इस धरती पर स्वागत है

ये रहेगा राष्ट्रपति का कार्यक्रम
मंगलवार को राष्ट्रपति विशेष विमान से दिल्ली से सुबह 9:55 बजे बरेली के लिए रवाना होंगी। 10:40 बरेली पहुंचेंगी। उसके बाद राष्ट्रपति बरेली से एमआई 17 हेलिकॉप्टर से सुबह 10:50 बजे पंतनगर के लिए रवाना होकर 11:25 पंतनगर पहुंचेंगी। पंतनगर से एमआई 17 हेलिकॉप्टर से शाम 3:25 बजे राष्ट्रपति उड़ान भरेंगी और 4:40 बजे जीटीसी हेलीपेड देहरादून पहुंचेंगी। बुधवार को राष्ट्रपति एमआई 17 हेलिकॉप्टर से जीटीसी हेलीपेड से सुबह 9:20 बजे बदरीनाथ हेलीपेड को रवाना होकर 10:20 बजे बदरीनाथ पहुंचेंगी। 11:40 पर बदरीनाथ से रवाना होकर दोपहर साढे बारह बजे श्रीनगर हेलीपेड पहुंचेंगी। उसके बाद श्रीनगर हेलीपेड से राष्ट्रपति शाम 3:50 बजे रवाना होकर शाम 4:40 बजे जीटीसी हेपीपेड देहरादून पहुंचेंगी। बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति विशेष विमान से 12:05 बजे रवाना होंगी। 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेंगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *