भारत की लड़कियों ने फिर कर दिया कमाल। भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में जापान को हराया, 4-0 से जीता स्वर्ण पदक। भारत के लिए संगीता कुमारी (17वां मिनट), नेहा (46वां मिनट), लालरेमसिआमी (57वां मिनट) और वंदना कटारिया (60वां मिनट) ने गोल दागे। भारत ने इससे पहले सिंगापुर में 2016 में अपना पहला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था भारत ने दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है।
इससे पहले, शनिवार को देश की बेटियों ने एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया था। जीत के बाद, हॉकी इंडिया ने ट्वीट कर एलान किया कि प्रत्येक खिलाड़ी को तीन-तीन लाख रुपये इनाम के रूप में दिए जाएंगे। इसकी के साथ सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 1.5 लाख रुपये इनाम के रूप में दिए जाएंगे।
यह भी पढ़े –पार्टी में लड़खड़ाते नजर आए आमिर खान गिरते-गिरते दरवाजे का लिया सहारा, वायरल हुआ VIDEO