जिले में भीषण गर्मी बनी जानलेवा : 9 लोगों की मौत से छाया मातम, लू कर रही है शिकार –

Spread the love

नोएडा : गर्मी की वजह से लोगों को जीना मुहाल हो गया है। अब यह गर्मी लोगों की जान ले रजही है। शहर में अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध हालात में नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें से पांच शवों की पहचान नहीं हो सकी। आशंका जताई जा रही है कि इन लोगों की मौत भीषण गर्मी और हीट स्ट्रोक की वजह से हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

भीषण गर्मी से 2 लोगों की मौत

मंगलवार को सेक्टर-125 स्थित निजी विश्वविद्यालय के गेट नंबर पांच के पास कूड़ा बीनने वाले एक व्यक्ति का शव मिला था। उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। सेक्टर एक स्थित टकसाल के पास शाम को करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। आसपास के लोगों को आशंका है कि बुजुर्ग की मौत भीषण गर्मी की वजह से हुई है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। बुजुर्ग की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा सेक्टर-57 स्थित ग्रीन बेल्ट के पार्क के पास दो लोगों के शव मिले। अभी दोनों की पहचान नहीं हो सकी है। दोनों चादर पर लेटे हुए थे। बाद में वे मृत पाए गए। सोमवार को सेक्टर-61 के गेट नंबर 5 के पास एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

हीट स्ट्रोक से मौत की आशंका

एक्सप्रेसवे थाना क्षेत्र के नंगली गांव निवासी ब्रह्मानंद (51) की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ब्रह्मानंद सिक्योरिटी में नौकरी करता था। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है। उधर, सीएचसी भंगेल में मजदूरी करने वाले 45 वर्षीय श्यामलाल की तबीयत बिगड़ने पर उसे भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। उधर, रबूपुरा में भी दो लोगों की मौत हो गई। परिजनों ने हीट स्ट्रोक से मौत की आशंका जताई है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *