महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने राहुल गांधी से हाथ मिलाकर मुलाकात कर प्राप्त किया मार्गदर्शन

Spread the love

बुलंदशहर- रिपोट जावेद खान

रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा जनपद बुलंदशहर के विश्राम शिविर में जननायक नेता सांसद राहुल गांधी जी से मुलाकात कर उनके द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उद्देश्य वर्तमान परिदृश्य में किसान नौजवान महिला दलित शोषित मजदूर व्यापारी की मदद में जुटने का मंत्र दिया । विश्राम गृह पंड्रावल डिबाई स्थित शिविर में जनपद बुलंदशहर की ओर से जिला अध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी, महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह राघव महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रज्ञा गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम जोन जियाउर रहमान, पीसीसी सदस्य रवि लोधी ने वरिष्ठ नेतागणों के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में जनपद बुलंदशहर में पहुंचे

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मीडिया सेल के प्रभारी पूर्व मंत्री वरिष्ठ नेता श् जय राम रमेश राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्री अविनाश पांडे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय नेता विधान मंडल दल उत्तर प्रदेश आराधना मिश्रा राष्ट्रीय प्रवक्ता श सुप्रिया श्रीनेत्र से मिलकर उनके द्वारा कांग्रेस पार्टी विदेश की राजनीतिक वर्तमान पार्टी की राजनीति के साथ-साथ कांग्रेस को मजबूती करने हेतु तथा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उद्देश्य को कार्यकर्ताओं व नेताओं को समझाते हुए वर्तमान के नफरत के दौर में दलित शोषित आर्थिक रूप से गरीब कमजोर किसान नौजवान महिला मजदूर व्यापारी को न्याय दिलाने के लिए जुटने का आह्वान के साथ-साथ वर्तमान देश के तानाशाह भाजपा के नेताओं द्वारा नफरत फैलाकर भाई से भाई को लड़ाकर जाति धर्म का भेद डालकर देश की सत्ता पर काबिज होकर सभी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग व लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया जननायक नेता राहुल गांधी जी ने शिविर में पहुंचे सभी नेताओं से मिलकर हाथ मिलाकर कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को धरातल पर देश को बचाने की लड़ाई में सम्मिलित होकर किसान नौजवान व्यापारी मजदूर महिलाओं को न्याय दिलाने का भारत जोड़ो में यात्रा का उद्देश्य बताते हुए देश में नफरत के माहौल में मोहब्बत का पैगाम देने का आह्वान किया

विश्राम शिविर में मुलाकात करने वालों में जिला अध्यक्ष ठाकुर राकेश भाटी महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह राघव महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रज्ञा गौड़ पीसीसी सदस्य रवि लोधी इमरान चौहान कृष्ण गोपाल सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष लोकसभा कोऑर्डिनेटर पंडित सुभाष गांधी संजय शर्मा यूथ जिला अध्यक्ष इसराइल गहलोत सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मिलित रहे


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *