Delhi Crime :बुराड़ी इलाके में एसिड अटैक ,15 वर्षीय लड़की पर 16 साल के लड़के ने फेंका तेजाब

Spread the love

  • एक लड़की से हुआ विवाद
  • दूसरी पर फेंक दिया तेजाब; एसिड अटैक से सहमी दिल्ली

Delhi Crime : दिल्ली में तेजाब कांड हुआ है। यहां 15 साल की एक नाबालिग लड़की पर 16 साल के एक लड़के ने तेजाब फेंक दिया है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक, घटना दिल्ली के बुराड़ी इलाके की है। पुलिस ने बताया कि लड़की पर तेजाब फेंकने के बाद लड़के को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि एसिड अटैक की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और आरोपी को पकड़

बुराड़ी इलाके में एसिड अटैक

पुलिस के मुताबिक, इस लड़के का किसी अन्य लड़की से विवाद हुआ था। इसके बाद वो काफी तनाव में था। लड़की से विवाद के बाद उसने गुस्से में आकर किसी अन्य लड़की पर तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 326B और 341 के तहत केस दर्ज किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, घटना शुक्रवार की है।

एसिड अटैक से दिल्ली दहल गई है। इस वारदात को लेकर इधर कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि 11वीं क्लास की यह छात्रा बुराड़ी इलाके के परशुराम एंक्लेव में अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही थी। लड़की इस दौरान बाइक पर ही सवार इस नाबालिग लड़के ने लड़की पर एसिड फेंका था। नाबालिग लड़की को बुराड़ी अस्पताल ले जाया गया था। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस नाबालिग लड़के को महिलाओं और लड़कियों से नफरत हो गई थी।

गुस्सा में आकर उसने इस लड़की को अपना निशाना बनाया

गुस्सा में आकर उसने इस लड़की को अपना निशाना बनाया। यह भी कहा जा रहा है कि वो इस लड़की को पहले से नहीं जानता था। आरोपी लड़के को पकड़ने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जिसके बाद मिले सुराग के आधार पर वो आरोपी तक पहुंच गई। 

Delhi: कालका जी मंदिर में भजन-जागरण के दौरान बड़ा हादसा, एक महिला की मौत,कई लोग घायल

यह भी बताया जा रहा है कि जो एसिड लड़के ने इस नाबालिग छात्रा पर फेंका है उसे लैब में टेस्ट के लिए भेजा गया है। इस पदार्थ के एसिड होने पर भी आशंका है। बताया जा रहा है कि  नाबालिग लड़के को फिलहाल बाल सुधार गृह में भेजा गया है। पुलिस अभी इस मामले में आगे की तफ्तीश कर रही है। 


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *