उधमसिंह नगर : बीमार बकरे का मांस खाना पड़ा भारी , नौ की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Spread the love

उधमसिंह नगर के खटीमा से एक हैरान कर देने वाला ममला आय़ा है .बता दे की वन रावत बस्ती में बीमार बकरे का मांस खाने से नौ लोगों की हालत बिगड़ गई। मंगलवार देर रात सभी को खटीमा नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक दो की हालत में सुधार हो गया था।

खटीमा के चकरपुर में वन रावत जनजाति के लोगों की बस्ती है। गांव में रविवार को पार्वती नामक महिला ने अपना बकरा काटा था। बताया जा रहा है कि बकरा बीमार था। मांस खाने के बाद मंगलवार देर रात अचानक गांव की देवकी देवी, पार्वती, सुमेर सिंह, प्रिया, संतोष, विजय, पंकज, कमला देवी और कलावती की तबियत बिगड़ गई।

रुद्रपुर में सीएम धामी का हेलिकॉप्टर फंसा, पुलिस धक्का देती आई नजर,देखे Video

सूचना मिलने पर वन रावत बस्ती में पहुंची 108 एंबुलेंस के माध्यम से बीमार लोगों को खटीमा नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद विजय और संतोष स्वस्थ हो गए जबकि सात लोग अभी भी भर्ती हैं। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि बीमार बकरे का मांस खाने से नौ लोगों को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हुई थी। उपचार के बाद दो लोग ठीक हो गए हैं,जबकि सात का इलाज चल रहा है। सभी की हालत सामान्य है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *