केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इंडो तिब्बत बार्डर पुलिस (आइटीबीपी) के 62 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुरुवार देर रात देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया।
गुरुवार रात को पहुंचे जौलीग्रांट एयरपोर्ट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार रात्रि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, प्रेमचंद अग्रवाल, धन सिंह रावत व सौरभ बहुगुणा के साथ ही सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राजपुर विधायक खजान दास, महापौर सुनील उनियाल गामा व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनका स्वागत किया।