Uttrakhand :पालतू बिल्ली किरायेदार के पास छोड़कर गई थी महिला, लौटी तो हाल देख रह गई सन्न

Spread the love

 देहरादून :एक महिला ने अपने किरायेदार पर पालतू बिल्ली से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि किरायेदार की इस हरकत से उनकी बिल्ली बेहोश भी हो गई थी। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएचओ कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि शिकायत डाकरा निवासी ममता थापा ने की है। उनके मकान में चार युवक किराये पर रहते हैं। गत एक नवंबर को तीन किरायेदार अपने काम पर चले गए, जबकि एक घर पर ही था।

ममता को किसी काम से बाहर जाना था तो किरायेदार ने उनकी पालतू बिल्ली को उसके पास छोड़कर जाने को कहा। ममता बिल्ली को उसके कमरे में छोड़कर चली गईं। वापस आकर कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि किरायेदार उनकी बिल्ली के साथ दुष्कर्म कर रहा था। वह उन्हें देखते ही कपड़े पहनने लगा और बिल्ली को दूर फेंक दिया।

करीब आधे घंटे के बाद होश में आई बिल्ली

उन्होंने देखा कि बिल्ली बेहोश थी और उसके मुंह में खून निकल रहा था। वह करीब आधे घंटे के बाद होश में आई। एसएचओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला ने आरोपी का नाम नहीं बताया है। वह अभी फरार है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *