कोर्ट पहुंचने पर बोले संजय सिंह, ‘मोदी जी चुनाव हार रहे हैं, इसलिए ऐसा कर रहे हैं’

Spread the love

दिल्ली में कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के एक और बड़े नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद राजधानी का सियासी पारा हाई है। आज संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का दिल्ली स्थित दफ्तर पर प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के अलावा, मुंबई और पुणे में भी आप कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये मोदी जी का अत्याचार: संजय सिंह

कोर्ट पहुंचने पर  सांसद संजय सिंह बोले कि मोदी जी चुनाव हार रहे हैं, इसलिए ऐसा कर रहे हैं। ये मोदी जी का अत्याचार है। 

संजय सिंह को राऊज एवेन्यू कोर्ट लेकर पहुंची ईडी

AAP सांसद संजय सिंह को प्रवर्तन निदेशालय(ED) के अधिकारी राऊज एवेन्यू कोर्ट ले गए। संजय सिंह को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनके आवास पर ED की छापेमारी के बाद कल शाम गिरफ़्तार किया गया था।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *