महिला के साथ हैवानियत, विरोध करने पर पीटा ,निर्वस्त्र कर जंगल में फेंक गए

Spread the love

रामपुर जिले के पटवाई थाना क्षेत्र में चारा काटने जंगल गई एक दलित महिला के साथ चार लोगों ने छेड़खानी की। उसकी पिटाई के बाद कपड़े फाड़ दिए। आरोपी बेहोशी की हालत में नग्न अवस्था में उसे खेत में ही छोड़ गए। परिजन उसकी तलाश करते खेत पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई।

पुलिस ने पति की तहरीर पर गांव के ही चार आरोपियों महीपाल, हीरालाल, राजकुमार उर्फ राजू और नन्हे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। महिला का इलाज चल रहा है। पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला 18 अगस्त की शाम गांव में ही जंगल में चारा काटने गई थी।

महिला चारा काटकर वापस लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही चार लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी। महिला ने विरोध किया तो एक आरोपी तमंचा निकालकर धमकाने लगा। इसके बाद चारों आरोपी महिला को यूकलेप्टिस के खेत में ले गए और उसके साथ छेड़खानी की।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है। उसके बयान होने हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *