राजा भैया भानवी के एक होने की उम्मीदों को लगा झटका, राजा और रानी के बीच वो की चर्चा जोरों पर…

Spread the love

कुंडा :जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया व उनकी पत्नी भानवी सिंह के एक होने की उम्मीद देख रहे लोगों को झटका लगा है। उनके बीच दूरी बढ़ती ही जा रही है। इससे राजा भैया समर्थकों में निराशा है। भानवी सिंह की तरफ से दाखिल जवाब में राजा भैया के दूसरी महिलाओं से संबंध का भी पक्ष रखा गया है। चारित्रिक आरोप की वजहों को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है।



राजा भैया ने अपनी पत्नी से तलाक के लिए 2022 में याचिका दायर की थी। उन्होंने क्रूरता और परित्याग के आधार पर तलाक मांगा है। राजा भैया और भानवी सिंह की शादी 28 साल पहले हुई थी। राजा भैया ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने ससुराल का घर छोड़ दिया है और वापस आने से इनकार कर दिया है। कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया का अपनी पत्नी भानवी सिंह से रिश्तों के बीच काफी समय से कड़वाहट चल रही थी।

hopes of Raja Bhaiya and Bhanvi being united got a jolt, MLC Akshay Pratap Singh

कई साल से अलग रह रहे हैं दोनों

दोनों कई साल से अलग भी रह रहे हैं। यह मामला सामने तब आया जब भानवी ने राजाभैया के बेहद करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह पर धोखाधड़ी और जालसाजी सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। हालांकि राजा भैया व उनकी पत्नी भानवी के बीच अलगाव की खबर ने समर्थकों को विचलित कर दिया था। राजा भैया समर्थक दोनों के फिर से एक होने की उम्मीद लगाए थे। यहां तक कि लोगों ने राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह के हस्तक्षेप के लिए भी प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। अब कोर्ट में भानवी सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए राजा भैया पर गंभीर आरोप लगाया है। जिससे राजा भैया समर्थकों की उम्मीदों को झटका लगा है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *