राहुल बन जफर ने की साजिश: विधवा से दोस्ती कर बनाए संबंध, हाथ में कलावा बांध देता रहा चकमा, ऐसे सामने आई सच्चाई

Spread the love

आगरा :जफर से राहुल बने युवक ने एक विधवा से दोस्ती की। उसके साथ धर्मस्थलों पर जाने लगा। शारीरिक और आर्थिक शोषण किया। देर पता चलने पर महिला ने थाना शाहगंज पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेजा।

महिला लोहामंडी क्षेत्र की है। दो बच्चों की मां हैं। पति की मौत हो चुकी है। महिला ने शाहगंज पुलिस को बताया कि जफर अली ने उससे राहुल गुप्ता बनकर दोस्ती की थी। वह मंदिर जाता था। हाथ में कलावा बांधता था। जाल में फंसाकर रुपये लेता रहता था, शारीरिक शोषण भी किया। हकीकत पता चलने पर उससे दूरी बना ली।रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने अखंड भारत हिंदू संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सिंह चाहर से शिकायत की। संगठन के पदाधिकारी पीड़िता को थाना शाहगंज लेकर पहुंचे। केस दर्ज कराया। इसमें जफर अली के परिजन को भी नामजद किया है। एसीपी लोहामंडी दीक्षा सिंह ने बताया कि आरोपी जफर अली को जेल भेज दिया है। महिला के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *