परमार्थ निकेतन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पूजा-अर्चना और आरती कर लिया मां गंगा का आशीर्वाद

Spread the love

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। आश्रम परिसर में शंख ध्वनि, पुष्पवर्षा और वेदमंत्रों से उनका स्वागत हुआ। आश्रम परिसर में स्वामी चिदानंद सरस्वती की साधना स्थली में विराजित मां लक्ष्मी की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित कर राष्ट्रपति ने शक्ति के प्रति श्रद्धा और भक्ति समर्पित किया।

मंगलवार को हनुमान जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और ग्लोबल इंटरफेथ वाश एलायंस की अंतरराष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती ने गंगा आरती में सहभाग किया। आरती स्थल पर स्वामी चिदानंद सरस्वती राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को हिमालय की हरित भेंट रुद्राक्ष का पौधा, इलायची की माला और हनुमानजी की दिव्य प्रतिमा भेंट कर अभिनंदन किया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *