बेटी ससुराल में मिली फंदे पर झूलती, मायको वालों ने लगा दी घर में आग ,दो की मौत

Spread the love

प्रयागराज में देर रात बड़ी वारदात सामने आई है। खबर है कि एक महिला अंशिका केसरवानी की संदिग्ध हालात में मौत के बाद उसके मायके वालों ने उसके ससुराल के घर में आग लगा दी। इस घटना में सास शोभा देवी और ससुर राजेंद्र केसरवानी की जिंदा जलकर मौत हुई। वहीं, घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने 5 लोगों को रेस्क्यू किया है।

सूत्रों से खबर मिली है कि ससुराल वालों पर बहू की हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा था। जिसके बाद महिला के गुस्साए परिजनों ने उसके ससुराल में ही आग लगा दी। बदले की इस घटना में 2 लोग जिंदा जल गए और कुछ झुलस गए हैं।मौके पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष वालों के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, इससे पहले मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया था। वहीं, अब मायके पक्ष वालों पर घर में आग लगाकर विवाहिता के सास-ससुर की हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *