आजमगढ़ में 27 मिनट में मोदी की गारंटी का मतलब समझा गए पीएम, कहा- तुष्टिकरण का जहर कम हो रहा, दस वर्षों में आस्था के सम्मान संग समृद्धि व विकास के रास्ते पर चल रहा देश

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आजमगढ़ में पहुंचे, जहां मंदुरी एयरपोर्ट और महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का लोकार्पण किया। उन्होंने वर्चुअल ही 34700 करोड़ की 782 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने आजमगढ़ में जनसभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओं के साथ ही जनता में भी जोश भरा। कहा आजमगढ़ का सितारा चमक रहा है। एक जमाना था जब दिल्ली से कोई कार्यक्रम हो देश के अन्य राज्य उससे जुड़ते थे। आज आजमगढ़ में कार्यक्रम हो रहा है, जहां केवल आजमगढ़ ही नहीं पूरे देश की कई विकास योजनाओं का शुभारम्भ हो रहा है। जिस आजमगढ़ को पिछड़े इलाकों में गिना जाता था, आज विकास का अध्याय लिख रहा है।

जिले में संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आजमगढ़ की जनता को गारंटी दी कि अब ये आजन्म गढ़ है, यह अनंत काल तक विकास का गढ़ रहेगा। मोदी की एक और गारंटी सुन लीजिए, यह मेरी अनंत यात्रा का अभियान है और मैं 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प पूरा करूंगा। पीएम मोदी ने पिछली सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले की सरकारें पत्थर गाड़कर गायब हो जाती थीं, उसके बाद कोई पूछने वाला नहीं होता था। पत्थर भी गायब हो जाता था और नेता भी। एनडीए की सरकार ऐसा नहीं करती हम अपने संकल्पों को पूरा करते हैं। हमने यूपी को कई एयरपोर्ट की सौगात दी है।

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मोदी का परिवार देश की 140 करोड़ की जनता है। पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने कहा कि यूपी की पुरी सफाई में आजमगढ़ को पीछे नहीं रहना है। आजमगढ़ जवन चाहेला वह कर लेवेला। जो देश कह रहा, जो यूपी कह रहा है, जो आजमगढ़ कह रहा है। वही मैं भी कह रहा हूं अबकी बार 400 के पार।

– पीएम मोदी ने कहा कि आज देश देख रहा है कि मोदी दूसरी मिट्‌टी का इंसान है। 19 में जो भी शिलान्यास किया वह चुनाव के लिए नहीं है। इसे चुनाव के चश्मे से न देखें। विकसित भारत के संकल्प को स्थापित करने के लिए विकास की गति से दौड़ रहा हूं। इस दौड़ में केवल रेलवे, एयरपोर्ट, अस्पताल को ही नहीं पढ़ाई, पानी और पर्यावरण को भी गति मिली है। आजमगढ़ में एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। अब जहाज से यहां से उड़ान भर सकेला, आजमगढ़ के जवन लोग विदेश रहे वाला हौ उ सबके आज बहुत खुशी मिलत होई। यह पहली बार नहीं हौ। अब आजमगढ़ में अपना जहाज उतरेगा।Sambodhan – PMV.O. 4 :- पूर्वांचल ने जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति देखा है। यहां के लोगों ने माफियाराज और कट्‌टरपंथ के खतरों को भी देखा है। आज कानून का राज भी देख रही है। जिन शहरों को एयरपोर्ट और टर्मिनल मिले हैँ उन्हें कभी यूपी का छोटा और पिछड़ा शहर कहा जाता था। शहरों में तेजी से औद्योगिक गतिविधियों का विकास हो रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं को मेट्रो से बढ़ाकर गांव देहात तक ले गई। आज छोटे शहर भी अच्छे एयरपोर्ट और हाईवे के उतने भी हकदार हैं जितने बड़े। सबका साथ सबका विकास का यही विजन डबल इंजन की सरकार का मूल मंत्र है। आज आजमगढ़ मऊ बलिया को कई प्रोजेक्ट की सौगात मिली है। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन का भी विकास किया जा रहा है। यहां के नौजवानों और युवाओं के लिए सुनहरा भविष्य लिखने जा रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पहले की तुलना में कई गुना बढ़ी हुई एमएसपी दी जा रही है। किसानों का बकाया खत्म कराया है। आज सही समय पर गन्ने का मूल्य मिल रहा है। खेत में पराली से बायोगैस बन रही है। इसी देश में चीनी मिल को कौड़ियों के दाम बिकते देखा है, आज उन चीनी मिलों का भाग्य भी बदल रहा है। आजमगढ़ के 8 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के 2 लाख करोड़ मिले हैं। भ्रष्टाचार में डुबी और परिवारवाद में डुबी सरकार में यह संभव नहीं था। पूर्व की सरकार यहां की छवि को खराब करने में कोई कमी नहीं की, वह आतंक और बाहुबल को समर्थन दिया। यहां के युवाओं को अवसर देने के लिए डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है। आजमगढ़ के युवाओं को वाराणसी और प्रयागराज जाना पड़ता था। आज विश्वविद्यालय से यहां के युवाओं को शिक्षा में आसानी होगी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *