कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पर जानलेवा हमला ,कार्यवाही न किये जाने पर कांग्रेसियों सरकार का फूंका पुतला

Spread the love


कोटद्वार।उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर भाजपा सरकार के इशारे रूद्रपुर महानगर अध्यक्ष सी0 पी0 शर्मा पर 24 फरवारी 2024 को हुए जानलेवा हमले के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यवाही न किये जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने बरिष्ट उपाध्यक्ष कोटद्वार कांग्रेस बलबीर सिंह रावत की अगुआई में मालवीय उद्यान से प्रदर्शन करते हुए तहसील चौक में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी हमलवारों को सरकारी संरक्षण के कारण गिरफ्तारी नही की जा रही है। आज यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश सरकार जहां ध्वस्त हो रही कानून ब्यवस्था दुरस्त करने में नाकाम साबित हो रही है वहीं बिपक्ष की आवाज़ को दवाया जा रहा है।

आज के कार्यक्रम में सतेंद्र सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह गुसाईं, रमेश चन्द्र खंतवाल दलीप सिंह रावत (उपाध्यक्ष) नरेंद्र सिंह नेगी (पूर्व प्रधान) गुड्डु सिंह चौहान (प्रदेश महामंत्री किसान कांग्रेस) मोहनलाल प्रजापति (प्रदेश महामंत्री ओबीसी प्रकोष्ठ) धर्मपाल सिंह बिष्ट (जिलाध्यक्ष बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ) मानशेर सैनी (जिलाध्यक्ष ओबीसी प्र0) प्रदीप सिंह नेगी, कृपाल सिंह नेगी, संदीप रावत ( जिला मंत्री) अमित राज सिंह रावत (पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ कां) चंद्रमोहन सिंह रावत, राजा आर्य, बिनोद नेगी (पूर्व बीडीसी) विनोद बिष्ट (ब्लाक अध्यक्ष दुगड्डा) प्रवीण नेगी, विनोद नेगी, धर्मेंद्र सिंह आदि सम्मलित थे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *