हल्द्वानी हिंसा :चारों ओर मौत का भय, स्थानीय महिलाओं के सलवार सूट पहनकर बचाई पुलिस ने अपनी जान

Spread the love

हल्द्वानी हिंसा के खौफनाक मंजर:

अचानक पत्थर बरसने लगे और महिला पुलिसकर्मी गलियों में फंस गईं। घरों की छत से बरसते पत्थरों की बारिश से किसी तरह महिला पुलिसकर्मी बचती रहीं लेकिन जब फोर्स तितर-बितर हुई तो स्थानीयों ने चार महिला पुलिसकर्मियों को घर में पनाह दी। इससे महिला पुलिसकर्मियों की जान बच सकी। रात में पुलिस फोर्स पहुंचने पर महिलापुलिसकर्मियों के कपड़े बदलवाकर घर से भेजा।

बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने गई टीम के साथ गई पुलिसफोर्स में महिला जवान भी थीं। विरोध कर रही महिलाओं को रोकने के लिए महिला पुलिसजवान भी मोर्चे पर डटी हुई थी। तभी उपद्रवियों ने पथराव करना शुरू कर दिया। इसमें कई महिला पुलिसकर्मी भी घायल हो गईं। वहीं पांच महिला पुलिसकर्मी सहित करीब 30 पुलिसकर्मी गलियों में फंस गईं।

महिला पुलिसकर्मियों को किसी तरह इलाके की महिलाओं ने अपने घरों में छिपाया। इस दौरान पथराव और उपद्रव करने वाले लोग क्षेत्र में फंसे पुलिसकर्मियों को ढूंढते रहे। इसके लिए घरों के दरवाजे भी खटखटाए गए। इस बीच महिला पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए एक परिवार की महिलाओं ने उनका हुलिया बदलवा दिया।विज्ञापन

Haldwani Violence: women police saved lives by wearing salwar suits of local women Uttarakhand news in hindi

महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को अपने सलवार सूट पहनने को दिए। कपड़े बदलने के लिए दिए और हुलिया बदलवा दिया। साथ चप्पल दिए और घर की महिलाओं की तरह रखा।विज्ञापन

Haldwani Violence: women police saved lives by wearing salwar suits of local women Uttarakhand news in hindi

एक घर में तीन और एक घर में एक महिला पुलिसकर्मी को सहारा दिया गया। कर्फ्यू लगने के बाद अपने जवानों को खोजते हुए पहुंची पुलिस फोर्स के जवानों को देखकर उन परिवारों ने पुलिसकर्मियों को सुरक्षित उन्हें सौंपा।

Haldwani Violence: women police saved lives by wearing salwar suits of local women Uttarakhand news in hindi

पथराव के दौरान नई बस्ती में एक परिवार को भी उपद्रवियों ने अपना निशाना बनाया। दरअसल परिवार ने पथराव में फंसी एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी को परिवार ने अपने घर में शरण दी थी। इसकी जानकारी मिलते ही उपद्रवी उस घर के पास पहुंच गए और उन्होंने घर पर पथराव कर दिया। इसके बाद उन्होंने घर में आग लगा दी।

Haldwani Violence: women police saved lives by wearing salwar suits of local women Uttarakhand news in hindi

इस कारण पुलिसकर्मी और घर में मौजूद छह सदस्य अंदर ही फंस गए। इसकी जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने घर के अंदर फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला। वहीं, स्थानीय लोगों ने कुछ निगम कर्मियों को भी अपने घरों में सुरक्षित रख लिया। आश्वस्त किया कि वे उनके साथ हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *