सितारगंज पुलिस ने किया लूट का बड़ा खुलासा,आरोपी के पास से तमंचा बरामद

Spread the love

रिर्पोट -अनीस रजा

सितारगंज :बीते 31 जनवरी को देर रात्रि में एन एच 74 पर कठगरी मोड़ के हुई लूट का Police ने खुलासा कर दिया है। वही एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोडके ने जानकारी देते बताया कि बीते एक फरवरी को जयदीप सिंह पुत्र हरदीप सिंह निवासी ईश्वरपुर थाना शीशगढ़ ने सितारगंज कोतवाली में देर रात्रि उसके भाई मनदीप सिंह पर अन्य साथियों के ऊपर स्विफ्ट कर से आए लोगों ने हमला कर उसके साथ लूट होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

वहीं सितारगंज पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दी थी। वही सितारगंज पुलिस ने बीते 4 फरवरी को राधा स्वामी सत्संग भवन के मुख्य गेट के आगे की किच्छा की तरफ जाने वाले रास्ते से गगनदीप सिंह उर्फ रतनपुरिया पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी वीरू नगला दूसरा विपिन पुत्र अथर सिंह निवासी वार्ड नंबर 9 आवास विकास किच्छा को गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा₹25000 की नगद इनामी को राशि घोषित की

वहीं दोनों अभिव्यक्तियों के पास से लूटी गई सोने की चेन का टुकड़ा बरामद किया।वही सितारगंज पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के पास से 315 बोर का तमंचा दो खोके 12 बोर बरामद किए हैं। वही सितारगंज पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है। एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोड़के ने जानकारी देते हुऐ बताया कि अभियुक्त गगनदीप सिंह उर्फ गगन रतनपुरिया की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा₹25000 की नगद इनामी को राशि घोषित की गई हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *