सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने ली उत्तराखंड के 8वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ, सीएम पुष्कर धामी भी हुुए शामिल

Spread the love

नई दिल्ली. सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने बुधवार को उत्तराखंड के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली हैं। नैनीताल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति राघवेंद्र सिंह चौहान ने सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को शपथ दिलाई। वह राज्य के 8वें राज्यपाल हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1438028201452654596?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1438028201452654596%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.enavabharat.com%2Findia%2Flt-gen-gurmeet-singh-sworn-in-as-new-governor-of-uttarakhand-414586%2F
भारतीय सेना में उपप्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए सिंह को सेवा के दौरान कई अलंकरणों से नवाजा जा चुका है। नए राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य, मुख्य सचिव एस एस संधु, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने बेबी रानी मौर्य की जगह ली है। जिन्होंने पिछले दिनों अपना कार्यकाल पूरा होने के दो साल पहले पद से इस्तीफा दे दिया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *