पौड़ी गढ़वाल :कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ब्लाक अध्यक्ष महिपाल शाह की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

Spread the love

बिकास खण्ड बीरोंखाल (पौड़ी गढ़वाल) में पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ब्लाक अध्यक्ष महिपाल शाह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।


कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी PCC की ओर से नियुक्त ‘चौबट्टाखाल बिधान सभा प्रभारी’ बलबीर सिंह रावत का स्वागत किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रभारी ने कहा कि आज प्रदेश में सत्तासीन भाजपा की डबल इंजिन सरकार के कार्यकाल में प्रदेश ब्यापक स्तर पर घोटालों, महिलाओं पर अत्याचार, बेरोजगारी की समस्याओं से जूझ रहा है, अग्निबीर लाकर केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के नौजवानों के सपनों पर पानी फेरने का काम किया है,

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ब्लाक अध्यक्ष महिपाल शाह की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

भर्ती घोटालों, अंकिता हत्याकांड, किसानों को गाड़ी से रौंदने, बेटियों से दुराचार में भाजपा नेता, और कार्यकर्ता संलिप्त हैं। आज सबकी जिम्मेदारी है कि धर्म, बर्ग के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा की जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंके।


अपने सम्बोधन में ब्लाक प्रमुख बीरोंखाल राजेश कण्डारी ने कहा कांग्रेस को सत्तासीन पर काबिज कराने के लिए हमको बूथ, मण्डल, विकास खण्ड, जिला स्तर पर मजबूती प्रदान करने का संकल्प लेना होगा और संघठनिक ढांचे को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों के परिपालन सुनिश्चित करना होगा, साथ ही स्थानीय मुद्दों पर भी संघर्ष कर जनता से जुड़ाव मार्ग प्रशस्त करने की आवश्यकता है।


इस अवसर पर संघठनिक स्थितियों चर्चा में बरिष्ट कांग्रेसी डॉ0 जयदीप बिष्ट, बचन सिंह नेगी, हेमराज प्रियब्रत, ख्यात सिंह नेगी, हयात सिंह नेगी, विजय पाल नेगी, बिशम्बर सिंह बिष्ट आदि ने अपने विचार ब्यक्त किये।


इसके आलावा बैठक में पंकज गुसाईं (ब्ला.अध्यक्ष यूथ कां) कुमारी बन्दना (बीडीसी सदस्य) बिष्णु सिंह रावत (ग्राम प्र.सिरोली) नागेंद्र शर्मा (बैजरो) अर्जुन सिंह सजवाण (सिरोली) धर्मबीर सिंह (कोठिला) सुरेशानंद, सुरेंद्र सिंह (डुमेला मल्ला) सुरेंद्र सिंह (स्युन्सी) बीरेन्द्र सिंह, जसबन्त सिंह, दिलबर सिंह, राकेश (मलेठा) राजीराम (नांगणी) सुरेंद्र सिंह (डुमेला मल्ला) सुनील कुमार (नौलापुर) अनिल सिंह रावत (डुमेला तल्ला) आदि कंग्रेसी कार्यकर्ता सम्मिलित थे।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *