आज़मगढ़ :एक बार फिर से मोदी सरकार के मिशन को लेकर भाजपा जनता के बीच उतरी है और जगह-जगह दीवारों पर इस स्लोगन को लिखवा रही है। वाल राइटिंग की शुरुआत कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नड्डा जी ने किया जिसको लेकर प्रदेश के पदाधिकारी भी अपने अपने क्षेत्रों में करवा रहे है।
एक दिन पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के लोगो ने वाल राइटिंग का शुभारंभ किया, जिसको लेकर आज भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने आज़मगढ़ में वाल राइटिंग की शुरुआत की। अगर आज़मगढ़ को देख जाए तो चुनाव के दृष्टिगत जिले की सीट हमेशा चुनौतीपूर्ण रही है, क्योंकि आज़मगढ़ सपा का गढ़ है।
पिछले विधान सभा के चुनाव को देखे तो सभी 10 विधान सभा सीट पर सपा का कब्जा है। लेकिन वहीं आज़मगढ़ लोकसभा के election में भाजपा ने कब्जा जमाया। चुनौतीपूर्ण सीट होने के नाते भाजपा ने आने वाले चुनाव के लिए कमर कस ली है। आज़मगढ़ में वाल राइटिंग का शुभारंभ आज क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने किया है।