उधमसिंह नगर मे भीषण सड़क हादसा, 17 महिलाएं घायल,दो की हालत गंभीर

Spread the love

रुद्रपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रुद्रपुर नेशनल हाईवे-74 महेशपुर गांव के पास महिलाओं से भरा छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में वाहन में सवार 17 महिलाएं घायल हो गई। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमे दो घायल की बताई जा रही है।

एक घायल की रिश्तेदार महिला ने बताया कि नंदपुर गांव और केशवगढ़ घूमचईया कॉलोनी के कुछ महिलाएं, बच्चे मटर तोड़ने के लिए पंतनगर की ओर जा रहे थे। वहां महेशपुर गाव के पास वाहन डिवाइडर पर चढ़ने से पलट गया। जिसमें 40 से अधिक लोग भरे हुए थे।

ये पढ़ें- साल बदला फिर भी अटकी रही ढाई लाख राज्य कर्मचारियों की उम्मीदें , DA की मांग खिसकी आगे; बड़ी मांगें पूरी

बता दें कि, 17 लोग घायल हुए हैं। वहीं, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को 108 के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *