उत्तराखंड मे आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाने में मिले सकारात्मक नतीजे ,दिसंबर तक चलेगा अभियान

Spread the love

आयुष्मान भव अभियान से आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाने में सकारात्मक नतीजे मिल रहे हैं। 17 सितंबर से शुरू हुए इस अभियान में अब तक 2.13 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड और 4.3 लाख की आभा आईडी बनाई गई। यह अभियान 31 दिसंबर तक चलेगा।

प्रदेश सरकार ने मार्च 2024 तक शत प्रतिशत लोगों की आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) आईडी व पांच वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा है। केंद्र सरकार के दिशानिर्देश पर प्रदेश में आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़े ;Uttarkashi Tunnel Collapse: सिलक्यारा पर है पीएमओ की निगाह, पीएम मोदी लगातार ले रहे घटना का अपडेट

राज्य में 54.38 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 62 लाख 69 हजार 338 लोगों के आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) बनाए जा चुके हैं। जिनमें से 4 लाख 3 हजार 105 आभा आईडी अभियान के तहत बनाई गई हैं। इसमें देहरादून जिले में सबसे अधिक 13.19 लाख लोगों की आभा आईडी बनाई गई। राज्य में 54.38 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसमें से 2.13 लाख आयुष्मान कार्ड अभियान के तहत बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान की लगातार की निगरानी की जा रही है।

सरकार ने मार्च 2024 तक प्रदेश में शत-प्रतिशत लोगों की आभा आईडी व आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य तय किया है। अब तक प्रदेश में 62 लाख लोगों की आभा आईडी व 54 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। तय लक्ष्य समय पर हासिल हो, इसके लिए विभागीय अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए गए हैं। -डॉ. धन सिंह रख्त, स्वास्थ्य मंत्री


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *