आज धनतेरस से हो रही है दीपावली महोत्सव की शुरुआत, जानिए इस पांच दिवसीय पर्व के शुभ मुहूर्त

Spread the love

 कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस बार दीपोत्सव का त्योहार छह दिनों तक मनाया जाएगा। जिसकी शुरुआत आज यानी धन त्रयोदशी से हो रही है। तो चलिए जानते हैं धन्वंतरी पूजन, रूप चतुर्दशी, दीपावली पूजन, गोवर्धन और भाई दूज का शुभ समय।

धन्वंतरी पूजन, यम दीपदान का समय

इस साल 10 नवंबर, शुक्रवार के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन यमराज के नाम का दीप जलाया जाता है जिसे यम दीपदान कहते हैं। साथ ही इस दिन धन्वंतरी पूजन भी किया जाता है। ऐसे में इस दिन पूजा का शुभ समय इस प्रकार रहेगा –

  • शुभ समय – प्रातः 6 बजकर 38 मिनट से प्रातः 10 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
  • दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से दोपहर 1 बजकर 34 मिनट तक।
  • शाम 4 बजकर 20 मिनट से शाम 5 बजकर 48 मिनट तक।
  • रात 8 बजकर 57 मिनट से रात 10 बजकर 34 मिनट तक।

रूप चतुर्दशी का शुभ मुहूर्त

चतुर्दशी तिथि 11 नवम्बर 2023 को दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से आरंभ हो रही है। इस दिन अभ्यंग स्नान करने का विशेष महत्व है। ऐसे में अभ्यंग तेल उबटन स्नान 12 नवंबर को प्रातः काल में किया जाएगा।

दीपावली पूजन मुहूर्त

इस साल दिवाली का पर्व 12 नवम्बर 2023 रविवार, के दिन मनाया जा रहा है। ऐसे में इस दिन पूजन का शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहेगा।

  • पूजन शुभ समय – प्रातः 8 बजकर 2 मिनट से दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक।
  • दोपहर 1 बजकर 34 मिनट से दोपहर 2 बजकर 57 मिनट तक।
  • शाम 5 बजकर 42 मिनट से रात 10 बजकर 34 मिनट तक।

स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजन का समय –

  • स्थिर वृश्चिक लग्न – प्रातः 7 बजकर 15 मिनिट से प्रातः 9 बजकर 34 मिनट तक।
  • स्थिर कुम्भ लग्न – दोपहर 1 बजकर 21 मिनट से दोपहर 2 बजकर 50 मिनट तक।
  • स्थिर वृषभ लग्न – शाम 5 बजकर 52 मिनट से रात 7 बजकर 48 मिनट तक।
  • स्थिर सिंह लग्न – रात 12 बजकर 23 मिनट से रात 2 बजकर 50 मिनट तक।

ध्यान रहे कि 13 नवम्बर 2023 सोमवार के दिन केवल देव पितृ कार्य के लिए सोमवती अमावस्या का पर्व रहेगा।

गोवर्धन पूजन मुहूर्त

गोवर्धन पर्व 14 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन गोवर्धन अन्नकूट उत्सव भी मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहेगा –

  • शुभ समय – प्रातः 9 बजकर 26 मिनट से दोपहर 1 बजकर 34 मिनट तक।
  • दोपहर 2 बजकर 56 मिनट से शाम 4 बजकर 19 मिनट तक।
  • रात 7 बजकर 19 मिनट से रात 8 बजकर 57 मिनट तक।

भाई दूज का शुभ मुहूर्त

भाई बहन के स्नेह का प्रतीक भाई दूज 15 नवम्बर 2023 को मनाया जाएगा। इस दिन को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं भाई दूज का शुभ मुहूर्त

  • शुभ समय – प्रातः 6 बजकर 41 मिनट से प्रातः 9 बजकर 26 मिनट तक।
  • प्रातः 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक।
  • दोपहर 2 बजकर 56 मिनट से शाम 5 बजकर 41 मिनट तक।
  • रात 7 बजकर 19 मिनट से रात 12 बजकर 12 मिनट तक

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *