Uttar Pradesh News :बुलन्दशहर पुलिस ने पकड़ी अफीम,कीमत जान कर हो जाएगे हाैरन

Spread the love

बुलंदशहर पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। दरअसल यहाँ पर पुलिस ने तीन करोड़ रुपये से अधिक की क़ीमत की अफ़ीम को ज़ब्त कर लिया है। ज़ब्त की गई अफ़ीम की क़ीमत करोड़ों बतायी जा रही है। बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र पुलिस और देहात एसोजी ने देर रात चेकिंग के दौरान इन बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस ने बदमाशों से 1, लाख रुपये से अधिक की रक़म और एक लग्ज़री कार भी बरामद कर ली है। दरअसल मामला बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस टीम और स्वाट टीम देर रात चेकिंग कर रही थी तभी पुलिस को एक संदिग्ध रेनॉल्ट गाड़ी आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने चेकिंग के लिए गाड़ी को रोक लिया। चेकिंग के दौरान ही तीन किलो से अधिक मात्रा की अफ़ीम गाड़ी में पकड़ी गई।

अफ़ीम की क़ीमत अंतरराष्ट्रीय मार्किट में 3 करोड़ से भी ज़्यादा

अफ़ीम की क़ीमत अंतरराष्ट्रीय मार्किट में 3, करोड़ से भी ज़्यादा बतायी जा रही है। पुलिस ने बदमाशों को हिरासत में लिया साथ साथ गाड़ी और 1, लाख 25, हज़ार रुपया ज़ब्त कर लिए। दो बदमाशों को हिरासत में लिया गया है। एक झारखंड का रहने वाला तो दूसरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि पकड़े गए बदमाशों को टूल के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इनको भी पूरी तरीक़े से जानकारी नहीं है कि माल किसका है और कहाँ तक जाना है। गोपनीय तरीक़े से पूरे काम को किया जाता है। पकड़े गए बदमाशों को यह जानकारी नहीं है कि माल किसका है कहा जा रहा था।

रिपोर्ट -जावेद खान

यह भी पढ़े :लाखों हिन्दू परिवारों के घरों को रौशन करने का काम करता है ,यह मुस्लिम परिवार


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *