वारदात :खोखा संचालक को गोलियों से भूना, पत्नी को गला काटकर मार डाला, पुलिस के फूले हाथ-पांव

Spread the love

मेरठ शहर शुक्रवार को दो अलग-अलग जगहों पर हुईं हत्याओं से दहल उठा। जहां लिसाड़ीगेट में एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी का गला काटकर मौत के घाट उतार दिया तो वहीं जागृति विहार में एक संचालक खोखा की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। इन दोनों वारदातों से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

जागृति विहार में हुई खोखा संचालक की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस मामले में की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर हत्या क्यों की गई है।बताया गया कि बुलेट सवार दो युवकों ने खोखा संचालक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गए। मृतक ओंकार चाय का खोखा चलाता था। वह कुटी चौराहे का रहने वाला था।

पत्नी के चरित्र पर था शक, पति ने दी दर्दनाक मौत
शादी के 35 साल बाद पति ने अपनी पत्नी की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी है। बताया गया कि पत्नी के चरित्र पर शक होने की वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया है। हत्यारोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।पुलिस के मुताबिक, सतलीव की शादी 35 साल पहले जाटव वाली गली निवासी इसरार से हुई थी। दोनों के दो बेटे भी हैं। लेकिन पति-पत्नी में आए दिन विवाद रहता था। बताया जा रहा है कि इसरार पत्नी पर शक करता था। इसके चलते ही उसने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी है।

बताया गया कि हत्यारोपी इसरार स्कूल संचालक है और तारापुरी में स्कूल चलाता है। इस मामले में सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *