नैनीताल में बड़ा हादसा : 32 लोगों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 6 की मौत ,SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

Spread the love

नैनीताल. नैनीताल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। यहां मंगोली में नालनी के निकट बस खाई में गिरने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है, खाई में गिरी बस में करीब 35 लोग सवार थे। ये सभी लोग हरियाणा के हिसार से नैनीताल घूमने आये थे। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन, SDRF की टीम मौके के लिए रवाना हो गई हैं। ये हादसा नैनीताल जिले के मंगोली इलाके का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, कालाढूंगी रोड पर नालनी में एक बस, जिसमें 30 से 33 लोग सवार होने की संभावना है, खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। सूचना मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीमें पोस्ट रुद्रपुर, नैनीताल व खैरना से तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है, बस में 32 लोग सवार थे जो हिसार, हरियाणा से नैनीताल घूमने हेतु आये हुए .

खाई में रेस्क्यू अभियान जारी

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि घायल यात्रियों से पूछताछ में बस में 32 यात्रियों के सवार होने की जानकारी मिली है। खाई में घायलों को तलाशने के साथ ही रेस्क्यू अभियान अभी जारी है।

अभी तक नैनीताल पुलिस रेस्क्यू टीम द्वारा 20 लोगों को दुर्घटनास्थल से रेस्क्यू कर एंबुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में  भेजा गया है। जिनका विवरण निम्नवत है-

  1. सोनाली पुत्री सुभाष उम्र 23 वर्ष
  2. पूजा पुत्री लिलू राम उम्र 26
  3. मोनिका पत्नी प्रवीन उम्र 31 वर्ष
  4. मुस्कान पुत्री सुभाष उम्र 21 वर्ष
  5. कमलप्रित कौर उम्र 13 वर्ष
  6. इशिता उम्र 5 वर्ष
  7. विनीता उम्र 28 वर्ष
  8. सोनिया उम्र 26 वर्ष
  9. अमरजीत उम्र 31 वर्ष
  10. रोमिला उम्र 59 वर्ष
  11. गोठान सिंह उम्र 34 वर्ष
  12. प्रियंका उम्र 32 वर्ष
  13. सुनीता उम्र 34 वर्ष
  14. अभिषेक पुत्र निलू राम उम्र 23 वर्ष
  15. शिवेंद्र कौर उम्र 40 वर्ष
  16. कपिल पुत्र उम्र 36 वर्ष
  17. अंकित पुत्र विनोद कुमार उम्र 14 वर्ष
  18. उर्मिला उम्र 35 वर्ष
  19. रोगन पुत्र धर्म सिंह उम्र 33 वर्ष
  20. करीना पुत्र प्रेम कुमार उम्र 23 वर्ष

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *