Navratri Prasad: नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी को लगाएं इन पकवानों का भोग, प्रसन्न होंगी मां दुर्गा

Spread the love

नवरात्रि के नौ दिन हर किसी के लिए बेहद खास होते हैं। सालभर में दो बार माता रानी नवरात्रि में लोगों के घरों में पधारती हैं। अब कुछ ही दिनों में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। उदया तिथि के आधार पर इस साल शारदीय नवरात्रि 15 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी वहीं इसका समापन 23 अक्तूबर को होगा और 24 अक्तूबर को दशमी तिथि पर विजयादशमी मनाई जाएगी। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ नौ दिनों के लिए माता रानी की आराधना की शुरुआत होती है।

अगर आप इन नवरात्रि मां दुर्गा को खुश करना चाहती हैं तो शारदीय नवरात्रि के इन खास नौ दिनों में आप माता रानी को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाकर प्रसन्न कर सकती हैं। आज के लेख में हम आपको इन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका भोग आप माता रानी को लगा सकती हैं। इन चीजों को आप आसानी से घर में बना सकते हैं। 

Navratri Prasad recipe at home Navratri Bhog shardiya navratri 2023

पहला दिन

नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा होती है। इस दिन आप माता रानी को कलाकंद का भोग लगा सकती हैं। गाय के दूध से बनीं मिठाई माता रानी को काफी पसंद है। 

नवरात्रि के दूसरे दिन आप माता ब्रह्मचारिणी को चीनी से बने पंचामृत का भोग लगाकर उसे प्रसाद के तौर पर बांट सकते हैं। 

Navratri Prasad recipe at home Navratri Bhog shardiya navratri 2023

माता चंद्रघंटा की पूजा में आप दूध से बर्फी बनाकर इसको भोग लगा सकते हैं। इसको प्रसाद में बांटना भी सही विकल्प है।

malpua – फोटो चौथा दिन

माता कुष्मांडा को भोग लगाने के लिए आप घर पर मालपुआ बना सकते हैं। इसे बनाना बेहद आसान होता है। 

Navratri Prasad recipe at home Navratri Bhog shardiya navratri 2023

प्रतीकात्मक : Pixabayपांचवां दिन

मां स्कंदमाता को वैसे तो केले का भोग लगाया जाता है लेकिन अगर आप कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो केले की फलाहारी चाट बना सकती हैं। 

Navratri Prasad recipe at home Navratri Bhog shardiya navratri 2023

kheer – फोटो छठा दिन

 मां कात्यायनी को पान का भोग लगाना बेहद शुभ होता है। ऐसे में आप घर पर पान की खीर बनाकर इसका भोग लगा सकती हैं। 

Navratri Prasad recipe at home Navratri Bhog shardiya navratri 2023

kheer –सातवां दिन

नवरात्रि के सातवें दिन अगर गुड़ से बनी मिठाई का भोग आप माता कालरात्रि को लगाएंगी तो इससे मां जरूर प्रसन्न होंगी। गुड़ की खीर खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। 

Navratri Prasad recipe at home Navratri Bhog shardiya navratri 2023

नारियल की बर्फी आठवां दिन

नवरात्रि की अष्टमी के दिन माता महागौरी आप नारियल की बर्फी का भोग लगा सकते हैं। माता रानी को नारियल से बने पकवान काफी पसंद होते हैं। 

Navratri Prasad recipe at home Navratri Bhog shardiya navratri 2023

हलवा चना – फोटो : नौवां दिन

नवरात्रि के आखिरी दिन यानी कि महानवमी के दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन सूजी का हलवा, पूरी और काले चने का भोग लगाना सबसे शुभ होता है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *