सिक्किम में तबाही,भारतीय सेना के 23 जवान लापता!

Spread the love

सिक्किम में अचानक बादल फटने से सेना के 23 जवान लापता बताए जा रहे हैं। उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर अचानक बादल फटने के बाद लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में आई अचानक बाढ़ के कारण 23 सेना के जवानों के लापता होने की सूचना है।

आपको बता दें कि उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर अचानक बादल फटने के कारण लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं। 23 कर्मियों के लापता होने की सूचना है और कुछ वाहनों के कीचड़ में डूबे होने की खबर है। तलाशी अभियान जारी है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *