एएसपी अंथवाल को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक, ये पुलिस अधिकारी भी होंगे सम्मानित, देखें लिस्ट

Spread the love

विज्ञापन

देहरादून :चार पुलिस अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक दिया जाएगा। इनके अलावा एक अधिकारी को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न और एक को विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया जाएगा। गृह विभाग ने सोमवार शाम को इन अधिकारियों के नामों की सूची जारी की है।

भदाणे विशाखा अशोक, एसपी रुद्रप्रयाग

– रेखा यादव, एसपी क्राइम, हरिद्वार

– अमित श्रीवास्तव द्वितीय, परिसहाय राज्यपाल

– सरिता डोबाल, एसपी सिटी देहरादून

सराहनीय सेवा के लिए सेवा के आधार पर सेवा सम्मान चिह्न

– हरीश वर्मा, डिप्टी कमांडेंट, 46वीं बटालियन पीएसी

विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न

– रेनू लोहानी, एएसपी, विजिलेंस

एएसपी अंथवाल को राष्ट्रपति पुलिस पदक
उत्तराखंड पुलिस के एएसपी चक्रधर अंथवाल को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है। विशिष्ट सेवा के लिए उन्हें यह सम्मान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। इनके अलावा पांच अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। साथ ही अग्निशमन विभाग के दो अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक

– विम्मी सचदेवा, आईजी कार्मिक, पुलिस मुख्यालय

– नवनीत सिंह, एसएसपी टिहरी

– योगेश चंद, डीएसपी, इंटेलीजेंस

– भूपेंद्र सिंह भंडारी, डीएसपी, ऊधमसिंह नगर

– रविंद्र कुमार वर्मा, एसआई, एपी, देहरादून

सराहनीय सेवा के लिए अग्निशमन सेवा पदक

– गिरीश सिंह बिष्ट, अग्निशमन अधिकारी, ऊधमसिंह नगर

– दिनेश चंद्र भट्ट, फायर सर्विस चालक, देहरादून


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *