दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, छप्पर तोड़कर जबरन उठा ले गए थे आरोपी, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Spread the love

यूपी के बांदा जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है बदौसा कोतवाली क्षेत्र में दो किशोरी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना में थाने में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों किशोरी बहनों का मेडिकल परीक्षण कराया है। बदौसा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 20 जुलाई की रात उसकी 14 व 15 वर्षीय दो पुत्रियां घर में सो रहीं थीं।

वह और उसका पति दूसरे कमरे में सो रहा था। सुबह होने पर जागी तो घर में दोनों पुत्रियां नहीं थीं। 21 जुलाई की शाम दोनों पुत्रियां घर वापस आईं और उन्होंने बताया कि गांव के अनिल, पंचू कई माह से उन्हें धमकी देकर उनके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। रात में गांव के पंचू, सुरेश, अनिल, बच्चा उर्फ लंगड़ा व रामजस निषाद घर का छप्पर तोड़कर जबरन घर से पकड़कर ले गए थे।

पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज
पांचों लोगों ने उनके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म को अंजाम दिया। इसके बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें घर छोड़ गए हैं। बदौसा थानाध्यक्ष विजय कुशवाहा ने बताया कि महिला की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरियों को मेडिकल के लिए सीएचसी नरैनी भेजा गया है। मामले की विवचेना की जा रही है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *