यूपी के बरेली से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाओगे। एक युवक ने एक लड़की से प्यार किया और उसके साथ जिंदगी भर साथ रहने का वादा किया। लड़के और लड़की की शादी तय हो गई। सब कुछ बढ़िया तरीके से चल रहा था। शादी वाले दिन अपने हाथों में मेहंदी लगाई दुल्हन अपने साजन का इंतजार कर रही थी और साजन अपनी बहन को लेकर फरार हो गया। वैसे तो दोनों की लव मैरिज हो रही थी, लेकिन यहां केवल मैरिज थी। लव तो बहन से चल रहा था। अब पीड़ित परिवार ने इस मामले में कोतवाली में शिकायत दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
यह पूरा मामला बरेली जिले के नवाबगंज इलाके का है। यहां पर एक लड़की हाथों में मेहंदी लगाकर और लाल जोड़ा पहनकर अपने दूल्हे का इंतजार कर रही थी, लेकिन दूल्हा अपनी मौसेरी बहन को लेकर फरार हो गया। पता चला है कि युवक के संबंध शादी करने वाली लड़की के अलावा अपनी मौसेरी बहन से भी है, लेकिन इसके बारे में किसी को पता नहीं था।
दूल्हे के अपनी मौसेरी बहन से थे अवैध संबंध
जानकारी के मुताबिक लड़की जिस लड़के से शादी करने वाली थी। उस लड़के से शादी के लिए लड़की के घरवाले खुश नहीं थे, लेकिन बाद में प्रेम संबंध को देखते हुए दोनों के परिवार वाले सहमत हो गए। दोनों परिवार की रजामंदी से लड़के और लड़की का निकाह हो रहा था। लड़की दुल्हन के वेश में लड़के का इंतजार कर रही थी। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन अचानक खबर आई कि लड़का अपनी मौसेरी बहन को लेकर भाग गया है। जांच पड़ताल की तो पता चला कि दुल्हन के आशिक के अवैध संबंध उसकी मौसेरी बहन से थे, इसलिए उसके साथ फरार हो गया है। अब इस मामले में पीड़ित लड़की की तरफ से अपने प्रेमी के खिलाफ शिकायत दी गई है। पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है