उत्तर प्रदेश के लखीमपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला नें बहनोई पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने एसपी कार्यालय में शिकायत करते हुए बताया कि उसके पति ने उसे 3 तलाक देकर उसके बहनोई से उसका शोषण करवाया है।
पीड़ित महिला ने एसपी गणेश प्रसाद साहा से मामले की शिकायत करते हुए बताया की उसकी शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। शादी में हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया गया था। इसके बावजूद भी महिला का पति दहेज से संतुष्ट नहीं था। उसने एक लाख रूपए की माग की। मांग पूरी न होने पर महिला को मारता पीटता था। 2 साल पहले पति ने पहली बार 3 तलाक देकर घर से निकाल दिया जिसके बाद पत्नी को बुलाया और निकाह करने को कहकर अपने बहनोई से हलाला कराया।
आगे पत्नी ने बताया कि जब दोबारा निकाह करके साथ रहने लगी तो उसके कुछ समय बाद दोबारा तलाक दे दिया। फिर कुछ दिनों के बाद अपने दूसरे बहनोई से हलाला करवाने को कहा जिसका महिला ने विरोध किया, और उसके साथ जबरन हलाला किया गया
पीड़ित महिला ने एसपी गणेश प्रसाद साहा से मामले की शिकायत करते हुए बताया की उसकी शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। शादी में हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया गया था। इसके बावजूद भी महिला का पति दहेज से संतुष्ट नहीं था। उसने एक लाख रूपए की माग की। मांग पूरी न होने पर महिला को मारता पीटता था। 2 साल पहले पति ने पहली बार 3 तलाक देकर घर से निकाल दिया जिसके बाद पत्नी को बुलाया और निकाह करने को कहकर अपने बहनोई से हलाला कराया।
पीड़िता ने बताया की उसके बाद उसके पति ने 4 जुलाई को फिर 3 तलाक देकर घर ने निकाल दिया, पीड़िता ने पति और उसके दोनों बहनोई सास के खिलाफ शिकायत कर कारवाई की मांग की है।वही ASP नैपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।