Kedarnath: चोराबाड़ी मे हिमालय की पर्वत शृंखलाओं से टूटा ग्लेशियर, खाई में समाया बर्फ का गुबार

Spread the love

चोराबाड़ी से ऊपर हिमालय की पर्वत शृंखलाओं में रविवार को ग्लेशियर टूट गया। इस दौरान बर्फ का गुबार उठा और कुछ देर बाद गहरी खाई में समा गया। मंदिर क्षेत्र में मौजूद कई यात्रियों ने इस प्राकृतिक दृश्य को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद किया। 

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गांधी सरोवर के ऊपर सुबह करीब पांच बजे एवलांच आया। हालांकि किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। 

बता दें कि यहां बीती आठ जून को भी ग्लेशियर टूटने की घटना हुई थी। बीते वर्ष मई व जून में  भी चोराबाड़ी से लगे कंपेनियन ग्लेशियर क्षेत्र में पांच बार हिमस्खलन हुआ था। इससे पूर्व वर्ष 2022 में भी सितंबर व अक्तूबर में क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ था।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *