Mainpuri Lok Sabha Result : मैनपुरी से डिंपल यादव 45044 वोटों से निकलीं आगे, भाजपा प्रत्याशी रह गए पीछे

Spread the love

मैनपुरी से शुरुआती रुझानों में साइकिल दौड़ रही है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने 45044 वोटों से बढ़त बना ली है। वहीं भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह काफी पीछे रह गए हैं। इस मुकाबले में बसपा तीसरे नंबर पर है।

09:17 AM, 04-JUN-2024

0404 वोटों से डिंपल यादव आगेमैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव 10404 वोटों से भाजपा के जयवीर सिंह से आगे चल रही हैं। डिंपल यादव शुरू से ही बढ़त बनाए हुए हैं।

09:01 AM, 04-JUN-2024

डिंपल यादव निकलीं आगे मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए मतगणना का शुरुआती रुझान आ चुका है। सपा की डिंपल यादव 8034 वोटों से आगे चल रही हैं।

चुनाव परिणाम लिखेगा मैनपुरी की नई सियासी पटकथामुलायम के गढ़ में यूं तो 20 बार लोकसभा का चुनाव हो चुका है, लेकिन 2024 का चुनाव यहां के लिए बेहद खास है। इस चुनाव का परिणाम एक बार फिर मैनपुरी की नई सियासी पटकथा लिखेगा। अगर सपा जीती तो मुलायम की विरासत पर बहू डिंपल यादव काबिज हो जाएंगी। वहीं अगर भाजपा ने जीत दर्ज की तो मोदी लहर में भी अडिग रहने वाला सपाई दुर्ग ध्वस्त हो जाएगा। मुलायम की कर्मभूमि कही जाने वाली मैनपुरी में इस बार सियासी घमासान मचा हुआ है। एक तरफ मुलायम की पुत्रवधू और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैदान में हैं, तो वहीं दूसरी तरफ योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह पर कमल खिलाने का जिम्मा है। दोनों ही दलों के लिए ये चुनाव जीने और मरने जैसा है।

06:50 AM, 04-JUN-2024

ये प्रत्याशी हैं मैदान में

प्रत्याशी- पार्टी का नाम- चुनाव निशान-डिंपल यादव- सपा- साइकिल-जयवीर सिंह- भाजपा- कमल का फूल-शिवप्रसाद यादव- बसपा- हाथी-नंदराम बागड़ी- वोटर्स पार्टी- गैस सिलिंडर-मंजू पाल- भारतीय शक्ति चेतना पार्टी- बांसुरी-सुनील कुमार मिश्रा- सर्व समाज जनता पार्टी- मेज-प्रमोद कुमार- निर्दलीय- बल्ला-सुरेश चंद्र- निर्दलीय- गन्ना किसान


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *