Exit Poll 2024: एग्जिट पोल में आये हैरान कर देने वाले आंकड़े, जानें किसे मिल रही कितनी सीटें

Spread the love

Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सातों चरण की वोटिंग खत्म हो गई है। अब 4 जून को नतीजे आएंगे, लेकिन उससे पहले तमाम न्यूज चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल्स सामने हैं। एनडीटीवी न्यूज चैनल के एग्जिट पोल में कहा गया है कि शनिवार को संपन्न हुए आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलने का अनुमान है।

जबकि दो एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंराहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व वाले विपक्षी ‘इंडी’ गठबंधन को 120 से अधिक सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। वहीं, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भारत में अब तक एग्जिट पोल का रिकॉर्ड खराब रहा है, क्योंकि वे अक्सर चुनाव के नतीजे गलत बताते हैं। विश्लेषकों का कहना है कि बड़े और विविधतापूर्ण देश में उन्हें सही बताना एक चुनौती है। एनडीए संसद के 543 सदस्यीय निचले सदन में 350 से अधिक सीटें जीत सकता है, जहां साधारण बहुमत के लिए 272 की आवश्यकता होती है। 2019 के चुनाव में NDA ने 353 सीटें जीती थीं।

उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली में भाजपा को एकतरफा बढ़त का अनुमान बताया गया है। इन राज्यों की 90% से ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। एमपी की 29 सीटों में से भाजपा को 28 से 29 और वहीं राजस्थान में भी 23 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है। उत्तरप्रदेश में 69 से 74 और छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें आ सकती हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *