पति ने गला रेतकर पत्नी की हत्या की, तीन बच्चों को छोड़कर फरार हुआ

Spread the love

इंदौर में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में हत्या हुई है। मामला शहर के छत्रीपुरा थाना का है। आरोपित पति का नाम अनिल मंजे है। मृतक महिला का नाम पिंकी मंजे है। पिंकी और अनिल की 15 साल पहले शादी हुई थी

और दोनों के तीन बच्चे हैं। जानकारी के अनुसार अनिल फल बेचने का काम करता है और संभवत: उसने फल काटने वाले चाकू से पत्नी का गला रेत दिया। हत्या घर के किचन में हुई है और यहां का सामान बिखरा पड़ा है। हत्या का आरोपित पति फरार है। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद के चलते हत्या हुई है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *