यूपी:झाड़ू से पीटा फिर गर्म चिमटे से दागता…इलाज के लिए तांत्रित के पास लाए थे जेठ-जिठानी; हालत देख उड़े होश

Spread the love

उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं । ट्रांस यमुना में महिला को मर्ज ठीक कराने का झांसा देकर जेठ-जेठानी तांत्रिक के पास ले गए। आरोप है कि तांत्रिक ने झाड़ू से पिटाई लगाई। गर्म चिमटे से उसकी पीठ पर कई जगह दाग दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि घटना फिरोजाबाद की है। जांच की जा रही है।

महिला का पति परचून की दुकान चलाता है। जेठ ट्रक चालक है। महिला मंगलवार को पति के साथ थाने पर पहुंची थी। पुलिस को बताया कि उसे पेट दर्द की शिकायत है। चक्कर भी आने लगते हैं। एक सप्ताह पहले जेठ-जिठानी ने कहा कि वह उसे एक भगत के पास ले जाएंगे। वह उसका इलाज कर देगा। वह तैयार हो गईं। आरोप है कि दोनों उसे फिरोजाबाद में एक तांत्रिक के पास ले गए।

तांत्रिक ने झाड़ू और थप्पड़ों से पिटाई की। गर्म चिमटे से पीठ पर कई जगह पर दाग दिया। इससे उसके पीड़ा हुई। पीठ पर मारपीट के निशान हैं। महिला के पति का कहना था कि घरवाले पत्नी से कई बार मारपीट कर चुके हैं। वह विरोध करता है तो धमकी देते हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *