नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट पर शुरू हुआ मतदान, 20 लाख हैं वोटर

Spread the love

Lok Sabha Election 2024: नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट पर 20,15754 मतदाता हैं। इसमें 10, 47118 पुरुष और 9,68636 महिला मतदाता हैं। वोटिंग शुरू हो चुकी है

शुरुआत से ही मतदान केंद्रों पर जबरदस्त जोश दिख रहा है। 14 विधानसभा सीटों वाले इस सीट पर दो जिले हैं। 2328 बूथ बनाए गए हैं। राजनीतिक दलों ने इन बूथों के निकट अपने बस्ते भी लगाए हैं। वोटर लिस्ट में नाम देखा जा रहा है।

रुद्रपुर में सबसे अधिक 201663 मतदाता

इसी सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट रानीखेत में वोट डालेंगे और कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी कालाढूंगी के गैबुवा में मतदान करेंगे। वहीं छड़ायल सुयाल सीट पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य वोट डालेंगे और ऊंचापुल में विधायक बंशीधर भगत और खालसा इंटर कॉलेज में विधायक सुमित हृदयेश मतदान करेंगे।

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के रुद्रपुर में सबसे अधिक 201663 मतदाता है। यहां पर 210 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके बाद कालाढूंगी विधानसभा में 182055 मतदाता हैं, यहां 217 मतदान केंद्र व काशीपुर में 173761 मतदाता और 202 मतदान केंद्र है। वहीं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर क्षेत्र में 18-19 उम्र के कुल 33736 मतदाता हैं। सबसे अधिक युवा मतदाताओं की संख्या रुद्रपुर विधानसभा में 2769 है व सबसे कम नानकमत्ता में 1688 हैं।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *